Salman Khan Movie: बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) की एक से एक फिल्में रिलीज होने वाली है। इस लिस्ट में सलमान खान मूवी मातृभूमि का नाम शामिल है। फिल्म मातृभूमि में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह नजर आने वाली है। इस बीच सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। नई रिपोर्ट में ये बताया गया है कि फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) में सलमान खान की एंट्री हो गई है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-Raja Shivaji को तान्हाजी का सलाम, अजय देवगन ने रितेश देशमुख को दिया खास संदेश)

राजा शिवाजी में स्वराज्य का झंडा का ऊंचा करेंगे सलमान खान (pic credit-instagram)
राजा शिवाजी में नजर आएंगे सलमान खान
ऐसी खबर सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। अभिनेता और फिल्ममेकर रितेश देशमुख ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान फिल्म राजा शिवाजी में काम कर रहे हैं। रितेश देशमुख, जो अभी बिग बॉस मराठी सीजन 6 होस्ट कर रहे थे। उन्होंने हाल ही में शो के एक एपिसोड में यह बम फोड़ा। उन्होंने कहा, 'सलमान खान राजा शिवाजी में एक बड़ा रोल निभा रहे हैं।' यह बयान सुनते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह फैल गया। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान किस किरदार में नजर आएंगे, इसकी डिटेल्स अभी गुप्त रखी गई हैं। फैंस में अटकलें चल रही हैं कि वे छत्रपति शिवाजी महाराज के सहयोगी, गुरु या कोई महत्वपूर्ण किरदार निभा सकते हैं।
कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान फिल्म में जीवा महाला का रोल करेंगे। राजा शिवाजी फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता, नेतृत्व और दूरदृष्टि की कहानी पर आधारित है। रितेश देशमुख इस प्रोजेक्ट को बहुत जुनून से बना रहे हैं। सलमान खान का जुड़ना फिल्म को पैन-इंडिया स्तर पर और मजबूत बनाता है। फिल्म में रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, विद्या बलान, जेनेलिया देशमुख, महेश मांजरेकर, आमोल गुप्ते, भाग्यश्री, जितेंद्र जोशी, बोमन ईरानी, सचिन खेडेकर और फरदीन खान समेत कई कलाकार हैं।
