विरुष्का के बेटे अकाय कोहली की फेक तस्वीर हुई वायरल, फोटो देख भड़के फैंस बोले, 'तुम लोगों के चक्कर में ही..'

Akaay Kohli face reveal: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अभी तक अपने बेटे अकाय कोहली का चेहरा रिवील नहीं किया है। जो भी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होती हैं, उनमें अकाय का चेहरा नजर नहीं आता है। हालांकि अब एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे अकाय की बताया जा रहा है। आइए आपको इसकी सच्चाई बताते हैं।

Virat Kohli and Anushka Sharma Son Photo: विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने इस साल 15 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे को वेलकम किया है। दोनों ही स्टार्स ने अभी तक अपने बेटे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है। वहीं बेटे अकाय का फेस भी रिवील नहीं किया है। बेटे के जन्म से पहले ही विराट और अनुष्का लंदन जाकर शिफ्ट हो गए थे। दोनों ही स्टार्स वहां अपने बच्चों के साथ एक प्राइवेट लाइफ जीना चाहते हैं। कैमरे और सोशल मीडिया के फेम से दूर वह एक फैमिली क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं। इस बीच अब सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का के बेटे अकाय की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Trailer Fans Reaction: तबाही निकला अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का ट्रेलर, लोग बोले- 'बॉलीवुड वाले 7 जन्मों में भी नहीं बना सकते..'

Akaay Kohli Face Reveal

जिनमें दावा किया जा रहा है कि अकाय कोहली का फेस रिवील हो गया है लेकिन इसमें सच्चाई नहीं है। अनुष्का और विराट ने ऑफिशियली इस फोटो को शेयर नहीं किया है, जिस कारण इसे फेक माना जा रहा है। आइए आपको वायरल होती फोटो दिखाते हैं...

End of Feed