Sushant Singh Rajput Death: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ ही कई बॉलीवुड सितारों को भी सदमे में डाल दिया है। एक्टर की मौत को अब 3 साल से ज्यादा का समय हो गया है। बावजूद इसके सुशांत की कमी आज भी हर किसी की महसूस होती है। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर अब 12वीं फेल फेम एक्टर विक्रांत मेस्सी ने भी चुप्पी तोड़ दी है। एक्टर ने खुलासा किया है कि सुशांत की मौत ने उन्हें काफी डिस्टर्ब किया था। एक्टर ने सुशांत संग काम करने से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर भी कई खुलासे किए हैं। विक्रांत ने बॉलीवुड को एक परिवार नहीं बल्कि एक कम्युनिटी बताया है।
Vikrant Massey on Sushant Singh Rajput Death
जिससे साफ हो गया है कि विक्रांत का मानना है कि वक्त पड़ने पर कभी बॉलीवुड के लोग एक दूसरे का साथ नहीं देते हैं। आइए विक्रांत के इस इंटरव्यू पर एक नजर डालते हैं।
‘सुशांत की मौत ने मुझे झकझोर दिया था’
विक्रांत मेस्सी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत और मीडिया ट्रायल को लेकर अपनी बात रखी है। विक्रांत ने कहा, ‘सुशांत की मौत ने मुझे काफी परेशान किया था। एक्टर की पर्सनल लाइफ, रिलेशनशिप, परिवार हर किसी चीज को लेकर पब्लिक बातचीत हो रही थी। लोगों ने कई दिनों तक सुशांत की मौत पर अपनी अलग अलग राय रखी है।’ इसी के साथ ही विक्रांत ने बताया कि इसी लिए वह बार बार कहते हैं कि बॉलीवुड एक परिवार नहीं है बल्कि एक कम्यूनिटी है।
