Vikram Vedha Box office: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी ऋतिक-सैफ की विक्रम वेधा, 8वें दिन केवल इतनी हुई कमाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 06:32 AM IST

Vikram Vedha Box Office Collection day 7: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है। सोमवार के बाद से फिल्म की कमाई लगातार घटती जा रही है।

Vikram Vedha Box Office Collection day 8: बॉक्स ऑफिस पर सुपरस्टार ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर विक्रम वेधा बुरी तरह पिट गई है। यह फिलम रिलीज के आठ दिन में 60 करोड़ रुपये नहीं कमा सकी है। सोमवार के बाद से इसकी कमाई लगातार गिरती जा रही है। यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज हुई थी और पहले वीकएंड पर फिल्म 50 करोड़ रुपये कमाने से चूक गई। सातवें दिन आते आते फिल्म की कमाई ना के बराबर रह गई।

Vikram Vedha Box office: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी ऋतिक-सैफ की विक्रम वेधा, 8वें दिन केवल इतनी हुई कमाई

'विक्रम वेधा' इसी नाम की तमिल फिल्म की आधिकारिक हिंदी रीमेक है जिसमें अभिनेता आर माधवन और दक्षिण भारत के अभिनेता विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिका निभाई थी। साउथ की यह फिल्म भी पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित थी और बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इस एक्शन-थ्रिलर को लेकर दर्शक काफी उत्साहित थे लेकिन सैफ अली खान की वजह से फिल्म ने विरोध झेला। सैफ अली खान के पुराने बयानों पर दर्शकों ने नाराजगी जताते हुए फिल्म का विरोध किया था।

End of Feed