Vikram Vedha Box Office Day 3: तीसरे दिन फिल्म की कमाई में आया उछाल, जानिए बॉक्स ऑफिस पर रिपोर्ट कार्ड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 09:01 AM IST

Vikram Vedha Box Office Collection: सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा ने पहले वीकेंड के बाद 38 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। रविवार के दिन फिल्म की कमाई में 15 फीसदी से ज्यादा उछाल आया है। जानिए पहले वीकेंड के बाद कैसा है फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर रिपोर्ट कार्ड।

KEY HIGHLIGHTS
  • विक्रम वेधा ने पहले वीकेंड के बाद किया 38 करोड़ रुपए का कलेक्शन
  • रविवार और गांधी जयंती की छुट्टी का फिल्म को हुआ जबरदस्त फायदा।
  • फिल्म के लिए आने वाले चार दिन बेहद अहम होने वाले हैं।

Vikram Vedha Box Office Collection first weekend: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म विक्रम वेधा की कमाई में दूसरे दिन (Vikram Vedha Box Office) के मुकाबले तीसरे दिन उछाल आया है। पहले वीकेंड के बाद फिल्म की कुल कमाई लगभग 38 करोड़ रुपए हो गई है। रविवार और गांधी जयंती की छुट्टी का जबरदस्त फायदा मिला है। विक्रम वेधा के लिए ये हफ्ता बेहद अहम होने वाला है। इस हफ्ते महाष्टमी, महानवमी और दशहरा की छुट्टी है।

Vikram-Vedha-Box-Office-Day-3

Vikram Vedha Box Office Day 3

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती अनुमान के अनुसार विक्रम वेधा ने रविवार को 14.50 करोड़ रुपए से 15 करोड़ रुपए के बीच कलेक्शन किया है। पहले दिन शुक्रवार को फिल्म ने 10.58 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। शनिवार को 12.51 करोड़ रुपए की कमाई की थी। पहले वीकेंड के बाद फिल्म की कुल कमाई 38 करोड़ रुपए हो गई है। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को फिल्म की कमाई में 25 फीसदी का उछाल आया था। वहीं, शनिवार के मुकाबले रविवार को फिल्म की कमाई में 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।

End of Feed