Vikram Vedha Box Office Day 2: दूसरे दिन उम्मीद से कम रही विक्रम वेधा की कमाई, दो दिन बाद इतना हुआ कलेक्शन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 02:30 PM IST

Vikram Vedha Box Office Collection Day 2: ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा की कमाई में दूसरे उछाल आया है। हालांकि, फिल्म की कमाई अभी भी उम्मीदों से काफी कम है। विक्रम वेधा को पोन्नियन सेल्वम से टक्कर मिल रही है। जानिए कितनी हुई विक्रम वेधा की कमाई।

KEY HIGHLIGHTS
  • विक्रम वेधा फिल्म की कमाई में दूसरे दिन आया हल्का उछाल
  • दूसरे दिन फिल्म ने किया 13 करोड़ रुपए का कलेक्शन
  • दूसरे दिन के बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 24 करोड़ से अधिक हो गया।

Vikram Vedha Box Office Collection day 2: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म विक्रम वेधा की कमाई में दूसरे दिन हल्का उछाल आया है। हालांकि, फिल्म की कमाई उम्मीदों से काफी कम रही। दो दिन बाद विक्रम वेधा की कुल कमाई 24 करोड़ रुपए से अधिक हो गया है। आपको बता दें कि फिल्म में ऋतिक रोशन जहां गैंगस्टर के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं, सैफ अली खान एक पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं।

Vikram-Vedha-1

Vikram Vedha

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक विक्रम वेधा की कमाई में दूसरे दिन (Vikram Vedha Box Office Collection Day 2) उछाल आया है। शुक्रवार को फिल्म ने 10.58 करोड़ रुपए और शनिवार को 12.51 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 23.09 करोड़ रुपए हो गया है।

End of Feed