विक्रम भट्ट की वाइफ श्वेतांबरी भट्ट को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला

Big relief for Vikram Bhatt and his wife: हाल ही में धोखाधड़ी के एक मामले में विक्रम और श्वेतांबरी को मुंबई में गिरफ्तार किया गया था। 31 जनवरी को राजस्थान उच्च न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। इस बीच अब सुप्रीम कोर्ट ने विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को बड़ी राहत दे दी है।

Big relief for Vikram Bhatt and his wife: फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट इन दिनों चर्चा में बनी हुए हैं। हाल ही में धोखाधड़ी के एक मामले में विक्रम और श्वेतांबरी को मुंबई में गिरफ्तार किया गया था। 31 जनवरी को राजस्थान उच्च न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। इस बीच अब सुप्रीम कोर्ट ने विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को बड़ी राहत दे दी है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

supreme court on vikram bhatt

pic credit- instagram

विक्रम भट्ट की वाइफ को मिली बड़ी राहत

सुप्रीम कोर्ट ने फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने एक 30 करोड़ रुपये के ठगी मामले में विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को अंतरिम जमानत दे दी। वहीं निर्देशक विक्रम भट्ट को अभी भी जेल में ही रहने के आदेश दिए हैं। विक्रम की वाइफ पिछले दो महीने से उदयपुर की सेंट्रल जेल में बंद थी। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें तुरंत रिहा करने का आदेश दिया। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस ज्योमलया बागची की बेंच ने सुनवाई की। वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने दलील दी कि पैसे के विवाद में जेल डिफॉल्ट विकल्प नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सभी को जेल में नहीं डाला जा सकता। कोर्ट ने कहा कि आपराधिक केस से पैसे वसूली नहीं हो सकती।

End of Feed