Vikram Gokhale Passes Away: मशहूर एक्टर विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 26, 2022, 04:55 PM IST

Vikram Gokhale Passes Away: बॉलीवुड एक्टर विक्रम गोखले का निधन हो गया है। उन्होंने 77 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। एक्टर के निधन से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। उन्होंने सिर्फ हिंदी ही नहीं मराठी फिल्मों में भी काम किया था।

Vikram Gokhale Death: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) का निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। एक्टर को हम दिल दे चुके सनम और भूल भुलैया जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता था। एक्टर पिछले 20 दिनों से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनकी हालत बेहद गंभीर थी और दवाओं का भी कोई असर नहीं हो रहा था। उनके निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। आज दिग्गज अभिनेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

vikram gokhale (1)

vikram gokhale

जब से विक्रम गोखले की तबीयत बिगड़ी थी, तब से फैंस उनकी सलामती के लिए दुआ कर रहे थे। उनका अंतिम संस्कार पुण के Vaikunth Crematorium में होगा। विक्रम गोखले बॉलीवुड ही नहीं मराठी फिल्मों के भी दिग्गज अभिनेताओं में से एक थे। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिल में अलग पहचान बनाई थी। विक्रम गोखले हर मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखते थे। उन्होंने 26 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत अमिताभ बच्चन की फिल्म परवाना से की थी। उनके करियर को पहचान हम दिल दे चुके सनम, अग्निपथ और खुदागवाह जैसी फिल्मों से मिली थी।

End of Feed