'Indira Gandhi' की बायोपिक को लगी बुरी नजर !! मेकर्स ने बंद की Vidya Balan की फिल्म

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 04:10 PM IST

Vidya Balan's Indira Gandhi biopic Shelved: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन आने वाले दिनों में भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बायोपिक में नजर आने वाली थीं। हालांकि अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार मौजूदा राजनीतिक माहौल को देखते हुए विद्या बालन स्टारर को मेकर्स ने बंद कर दिया है।

Vidya Balan's Indira Gandhi biopic Shelved: बीते कुछ दिनों में सलमान खान की 'नो एंट्री में एंट्री' से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की 'अदल-बदल' जैसी कई बड़े बजट की फिल्मों के बंद की खबरों ने सभी फैन्स को हैरान कर दिया है। ऐसे में अब बॉलीवुड इंडस्ट्री की बोल्ड और स्टाइलिश अदाकाराओं में से एक विद्या बालन (Vidya Balan) की अपकमिंग सीरीज पर काले बादल मंडराने लगे हैं। विद्या बालन की ये सीरीज भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बायोपिक होती। ताजा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि निर्माताओं ने विद्या बालन स्टारर को बंद करने का निर्णय ले लिया है।

Vidya Balan and Indira Gandhi

श्रीमती इंदिरा गांधी की भूमिका को बड़े परदे पर निभाने के लिए विद्या बालन बेहद उत्साहित थीं। इस फिल्म को विद्या बालन के पति सिद्धार्थ रॉय कपूर ही प्रोड्यूस कर रहे थे। इस वेब सीरीज में विद्या को इंदिरा गांधी के किरदार में देखने के लिए दर्शक भी बेताब थे। ये सीरीज फेमस टेलीविजन पत्रकार सागरिका घोष की श्रीमती गांधी की पुस्तक पर आधारित होती। फिल्म की घोषणा के लगभग 3 सालों बाद अब इसे बंद कर दिया गया है।

End of Feed