Rasha Thadani की इस हरकत को देखकर हैरान रह गए विक्की कौशल, कहा-"सर मुझसे उई अम्मा ना करवा दें"

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी इन दिनों काफी ज्यादा सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं हुई हैं। फैंस उनकी आने वाली फिल्म 'आजाद' का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब सोशल मीडिया पर राशा थडानी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद विक्की कौशल भी हैरान हो गए हैं।

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी इन दिनों काफी ज्यादा सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं हुई हैं। फैंस उनकी आने वाली फिल्म 'आजाद' का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। बता दें इस फिल्म से राशा थडानी बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। रिलीज से पहले ही इस फिल्म के गाने उई अम्मा ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। वहीं अब सोशल मीडिया पर राशा थडानी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद विक्की कौशल भी हैरान हो गए हैं। चलिए देखते हैं क्या है वो वीडियो।

Rasha Thadani

Rasha Thadani

हाल ही में राशा थडानी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। अब ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राशा विक्की कौशल के वायरल गाने 'हुस्न तेरा तौबा तौबा' पर डांस करती हुई नजर आ रहीं हैं। इस वीडियो में राशा कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस के साथ गाने 'हुस्न तेरा तौबा तौबा' पर डांस कर रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए राशा ने लिखा-"बिरंगाय के सेट पर पहली बार उनसे मिलना और फिर 'तौबा तौबा' पर थिरकना और फिर आखिर में उई अम्मा के लिए शूटिंग करना। थैंक्यू बॉस्को सर।"अब राशा के इस डांस को देखकर खुद विक्की भी हैरान रह गए है।

End of Feed