Is Vicky Kaushal in Dhoom 4: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' (The Great Indian Family) के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म कल यानी 22 सितंबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म को हिट कराने के लिए विक्की कौशल इसके प्रमोशन मकोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्णा आचार्या ने किया है और इसका निर्माण आदित्य चोपड़ा के बैनर यशराज फिल्म्स के तहत किया गया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान विक्की कौशल ने ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी 'धूम 4' (Dhoom 4) का हिस्सा बनने को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
पिंकविला से बात करते हुए विक्की कौशल से जब 'धूम 4' का हिस्सा बनने को लेकर सवाल किया गया तो अभिनेता ने कहा कि वाईआरएफ ने उन्हें 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' के लिए अप्रोच किया था। विक्की ने कहा, 'मुझे यश राज की ओर से एक फिल्म के लिए कॉल आया था और इसे डायरेक्ट विजय कृष्ण आचार्या करने वाले थे। मैं हैरान रह गया था और मुझे लगा एक बड़ी एक्शन मूवी होगी। उस समय मैंने कहा कि मैं ऑफिस आता हूं और फिल्म की स्क्रिप्ट को सुनता हूं। बाद में पता चला कि ये एक फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें कॉमेडी है, गाने भी हैं।'
'धूम 4' का हिस्सा बनने को लेकर विक्की कौशल ने कहा की अगर ऐसा होता है तो आपके मुंह में घी शक्कर। अगर धूम 4 मुझे मिलती हैं तो मजा आ जाएगा। अब आने वाले समय यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या विक्की कौशल को 'धूम 4' मिलती है या नहीं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
