वाईआरएफ यूनिवर्स में हुई Vicky Kaushal की एंट्री !! 'छावा' की सफतला के बाद चमकी किस्मत

Vicky Kaushal to join the YRF Spy Universe: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि वाईआरएफ ने विक्की कौशल को एक बड़ी स्पाई मूवी के लिए कास्ट करने का फैसला किया है। विक्की कौशल के फैन्स के बीच इस समय खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

Vicky Kaushal to join the YRF Spy Universe: विक्की कौशल अब बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन गए हैं। इस साल लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई थी। इस रोल में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को ऑडियंस ने खूब पसंद किया। दिलचस्प बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी 800 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर ब्लॉकबस्टर की लिस्ट में शामिल हुई। 'छावा' की सफलता को देखने के बाद अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक विक्की कौशल को वाईआरएफ यूनिवर्स की फिल्म ऑफर हुई है।

Vicky Kaushal to join the YRF Spy Universe

विक्की कौशल के हाथ लगी वाईआरएफ की स्पाई थ्रिलर

मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार विक्की कौशल इस समय यशराज फिल्म्स के एक स्पाई मूवी के लिए बात कर रहे हैं। पोर्टल के मुताबिक विक्की कौशल ने भी इस प्रोजेक्ट को करने में दिलचस्पी दिखाई है। यह अभी भी शुरुआती चरण में है और जल्द ही मेकर्स इस पर काम शुरू करने वाले हैं। निर्माताओं का मानना है कि इस स्क्रिप्ट के हिसाब से विक्की कौशल परफेक्ट साबित होंगे।'

End of Feed