Punjab Floods: बाढ़ में बह गए गाँव के गाँव, विक्की कौशल को सताई चिंता, मदद करने वालों का किया शुक्रिया अदा

Vicky Kaushal on Punjab Floods : अभिनेता विक्की कौशल( Vicky Kaushal) ने पंजाब की दयनीय स्थिति पर चिंता जताई है। वह पंजाब के लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। साथ ही उन्होंने घर-घर जाकर लोगों की सुरक्षा करने वालों के लिए बड़ी बात कही है। आइए आपको बताते हैं

Vicky Kaushal on Punjab Floods: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल( Vicky Kaushal) देश-दुनिया में चल रहे हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। एक्टर ने हाल ही में पंजाब में आई बाढ़ के हालात पर लोगों के लिए दुआ की है। विक्की कौशल जो खुद एक पंजाबी हैं, उन्होंने पंजाब में बिगड़ रहे हालात पर चिंता व्यक्त की है। छावा एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए, उन लोगों का शुक्रिया अदा किया है जो इस मुश्किल घड़ी में सबकी मदद कर रहे हैं। आइए विक्की कौशल की इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।

Vicky Kaushal on Punjab Floods :

Image Source: Instagram/ Times Now Navbahart

विक्की कौशल ने पंजाब के लोगों के लिए किया पोस्ट

विक्की कौशल ( Vicky Kaushal) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट शेयर किया, जिसमें लिखा था, "पंजाब और उत्तर भारत के अन्य इलाकों में जो कुछ हो रहा है, उसे स्क्रॉल कर रहा हूँ... गाँवों में बाढ़ आ गई है, लोग परेशान हैं। उन सभी के लिए दुआ कर रहा हूँ जो प्रभावित हैं। रब्ब मेहर बख्शे।" उन्होंने आगे लिखा, "कुछ रब्ब दे बंदे जेड़े पिंडाच जा जा के मदद कर पाए आ... ओन्हानु सलाम (भगवान के उन बंदों को सलाम जो गाँव-गाँव जाकर दूसरों की मदद कर रहे हैं)।" इसी के साथ उन्होंने आगे कहा, " मैं अपनी ओर से योगदान देने के लिए आगे आ रहा हूँ। प्रभावित क्षेत्रों को लंबे समय के लिए मदद की आवश्यकता होगी। हम इस मामले में एक साथ खड़े हैं।"

End of Feed