Katrina Kaif के बर्थडे को Vicky Kaushal ने बनाया स्पेशल, शेयर की प्यारी तस्वीर

Katrina Kaif Birthday: कैटरीना कैफ आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर विक्की कौशल ने रोमांटिक तस्वीर शेयर कर उन्हें खास अंदाज में विश किया, जिसे देखकर फैंस खुश हो उठे।

Katrina Kaif Birthday: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर फैंस से लेकर फिल्मी सितारे तक उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। अपनी शानदार एक्टिंग, खूबसूरती और दमदार फिल्मों के दम पर कैटरीना ने लंबे समय से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। शादी और मां बनने के बाद भी उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। इस बीच पति विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने अपने खास अंदाज में कैटरीना का जन्मदिन और भी यादगार बना दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर कर अपनी लेडी लव पर प्यार लुटाया, जिसे देखकर फैंस भी खुश हो गए और कपल पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Katrina Kaif: 14 साल की उम्र में मॉडलिंग से शुरू हुआ सफर, गद्दाफी संग तस्वीर ने मचाया बवाल और फिर बनीं बॉलीवुड की स्टार)

katrina kaif birthday

विक्की कौशल ने शेयर की फोटो (pic credit-instagram)

विक्की कौशल ने शेयर की फोटो

कैटरीना कैफ ने अपनी फैमिली के साथ सादगी से जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर विक्की और कैटरीना के परिवार के लोग मौजूद थे। हालांकि, उनके बेटे विहान की कोई तस्वीर सामने नहीं आई। तस्वीर में विक्की केक का टुकड़ा हाथ में लिए नजर आ रहे हैं, जबकि कैटरीना उन्हें गले लगाती दिखाई दे रही हैं। जन्मदिन पर कैटरीना ने डेनिम आउटफिट पहना था। इस फोटो के साथ विक्की ने कैप्शन में लिखा, "जान का जन्मदिन।" विक्की की इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। एक यूजर ने लिखा, 'दिन बन गया।' वहीं दूसरे ने कमेंट किया, 'हैप्पी बर्थडे कैटरीना।'

End of Feed