Asarani Died: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और शोले फेम असरानी का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। इस खबर से लोगों को तगड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले पांच दिनों से वो अस्पताल में भर्ती थे। असरानी की तमाम लोग सोशल मीडिया पर नम आंखों से श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। दिवाली के दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के स्टार्स असरानी को याद कर रहे हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
pic credit- sholay movie
असरानी की मौत से लोगों को लगा झटका
दिवाली के दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर असरानी ने सभी को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। एक्टर असरानी पिछले पांच दिनों से आरोग्य निधि अस्पताल में फेफड़ों की समस्या के चलते भर्ती थे। एक्टर के मैनेजर बाबुभाई थीबा ने असरानी के निधन के बारे में जानकारी दी है। असरानी की मौत से उनके फैंस के पैरों तले जमीन खिसक गई है। सोशल मीडिया पर असरानी का नाम ट्रेंड कर रहा है। तमाम बड़े स्टार्स असरानी की मौत पर दुख जताते दिखाई दे रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने उनके अंतिम संस्कार की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें परिवार और करीबी मौजूद थे। इन फोटोज पर तमाम लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
शोले में निभाया था ये किरदार
गोवर्धन असरानी, जिन्हें दुनिया भर में सिर्फ असरानी के नाम से जाना जाता था उन्होंने फिल्म शोले में धमाल मचा दिया था। साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म शोले में असरानी ने अंग्रेजों के जमाने के जेलर का रोल निभाया था। उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। मालूम हो कि असरानी ने मेरे अपने, कोशिश, बावर्ची, परिचय, अभिमान, चुपके-चुपके, छोटी सी बात, रफू चक्कर जैसी फिल्मों में काम किया। बताते चलें कि एक्टर असरानी ने मौत से पहले इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी थी। असरानी का ये पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
