Tabassum Govil Death: हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर एक्ट्रेस तबस्सुम गोविल (Tabassum Govil) का निधन हो गया है। एक्ट्रेस को 78 साल की उम्र में हार्ट अटैक आया था। एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत टॉक शो फूल खिले हैं गुलशन गुलशन से की थी। वो इस चैट शो में बॉलीवुड सेलेब्स से बात चीत करती थी। इस शो से उन्हें घर- घर में पहचान मिली थी। दूरदर्शन पर ये शो एक दो नहीं बल्कि 21 साल तक आया था। फूल खिले हैं गुलशन गुलशन शो की शुरुआत साल 1972 में हुई थी और ये शो 1933 तक टीवी पर ऑनएयर रहा था। तबस्सुम का फिल्मी करियर काफी शानदार रहा था।
tabassum
रामायण के अरुण गोविल से है खास रिश्ता
तबस्सुम की शादी अरुण गोविल के भाई विजय गोविल से हुई थी। वो रिश्ते में उनकी भाभी थी। तबस्सुम और विजय का एक बेटा है जिसका नाम होशांग है।
तबस्सुम के बेटे होशांग ने बताया कि उनकी मां का निधन शुक्रवार की शाम में हुआ था। उन्होंने बताया कि वो पूरी तरह से स्वस्थ थी। आज से 10 दिन पहले हमने एक शो भी शूट किया था और हम अगले हफ्ते से दोबारा शूटिंग करना चाहते थे और ये सब अचानक हो गया। तबस्सुम के परिवार ने बताया कि उनकी प्रार्थना सभा 21 नवंबर को आर्या समाज के लिंकिंग रोड के सांताक्रुज पर होगी।
तबस्सुम अयोध्या से ताल्लुख रखती हैं। उनका जन्म स्वतंत्रता सेनानी के परिवार में हुआ था। एक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई- लिखाई मुंबई से की थी। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार 1947 में फिल्म मेरा सुहाग से की थी। इस फिल्म में तबस्सुम ने नरगिस के बचपन का किरदार निभाया था। इसके बाद वो कई फिल्मों में दिखाई दी। 40 और 50 के दशक से ही तबस्सुम बड़े- बड़े स्टार्स के साथ काम कर रही थी। बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत करने वाली तबस्सुम ने कई फिल्मों में काम किया है। इस लिस्ट में 'बहार' और 'जोगन' जैसी फिल्में शामिल है।
