बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने बीते दिन फैंस को उस वक्त शॉक कर दिया, जब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से उन सभी लोगों को अनफॉलो कर दिया, जो उनके करीब माने जाते हैं। इनमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), काजोल और आलिया भट्ट जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं, जिनके साथ करण जौहर के घरेलू रिश्ते हैं। करण जौहर ने ऐसा क्यों किया किसी को समझ नहीं आ रहा है क्योंकि शाहरुख को तो वो अपना बड़ा भाई मानते हैं। लोगों को आखिरकार इस बात का जवाब मिल चुका है क्योंकि करण जौहर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करके चुप्पी तोड़ी है और फैंस को बताया है कि वो इन दिनों डिजिटल डिटॉक्स पर हैं।" (ये भी पढ़ें: Karishma Tanna की हुई तीन शादियां, खुलासे ने उड़ाए फैंस के होश, वरुण से पहले किन दो संग लिए थे फेरे?)
करण जौहर ने पोस्ट करके बताई असली वजह
जहां आधी रात करण जौहर के फैंस परेशान थे कि ऐसा क्या हो गया कि उन्होंने शाहरुख खान, काजोल और आलिया भट्ट जैसे लोगों को भी अनफॉलो कर दिया है तो वहीं डायरेक्टर ने एक पोस्ट करके इस बात पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि वो डिजिटल डिटॉक्स के रास्ते पर हैं ताकि असली जिंदगी में वो दोबारा लौट पाएं। क्योंकि इंस्टाग्राम उनका बहुत सारा वक्त खा जा रहा है, जिस कारण उन्हें ये कदम उठाना पड़ा है। (ये भी पढ़ें: Ankita Lokhande पति विक्की जैन संग पहुंचीं मस्जिद, हिजाब पहन दिये पोज; अब हो रही हैं बुरी तरह ट्रोल)
करण जौहर ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्होंने लिखा है, "ये डिजिटल डिटॉक्स है दोस्तों...मैंने सब लोों को इसलिए अनफॉलो किया है क्योंकि मैं अपना स्क्रीन टाइम घटाना चाहता हूं। मैं इंस्टाग्राम की वजह से अपनी बहुत सारी एनर्जी वहां पर खर्च कर रहा हूं। मैंने अपने कुछ दोस्तों को सोशल मीडिया पर अनफॉलो किया है ये नेशनल न्यूज कैसे हो सकती है। प्लीज दोस्तों किसी और चीज पर खबर बनाओ... ये बकवास का टॉपिक है।"

"डिजिटल डिटॉक्स...", Karan Johar ने दी दोस्तों को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने पर सफाई
भले ही करण जौहर ने फैंस को एक पोस्ट के जरिए ये सफाई दी हो लेकिन लोगों को लग रहा है कि असलियत कुछ और ही है क्योंकि करण जौहर सिर्फ इतनी सी बात पर अपने पक्के फैंस को अनफॉलो नहीं कर सकते हैं।
