Varun Dhawan Horror Film: यश राज फिल्म्स के बैनर तले बॉलीवुड में कई मूवी बनी हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाया है। एक समय पर इस बैनर के नीचे रोमांटिक फिल्में बनती थीं और फिर एक्शन फिल्मों का भी दौर आया, जिसमें भी यश राज फिल्म्स ने कमाल किया, लेकिन अब यश राज फिल्म्स ने हॉरर जॉनर में भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। यश राज फिल्म्स (YRF) अपने इतिहास में पहली हॉरर फिल्म बनाने जा रहा है और इस फिल्म के लिए वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ डील पक्की हो गई है। फिल्म में वरुण धवन लीड रोल में दिखाई देंगे, लेकिन वरुण के अपोजिट कौन सी एक्ट्रेस होगी? इस बात का खुलासा नहीं हुआ है।
varun dhawan (photo credit- instagram)
इसे भी पढ़ें: भगवान राम का किरदार निभाने वाले थे Salman Khan, सोहेल खान की वजह से बंद हुई थी 'Ramayana'
यश राज फिल्म्स की पहली हॉरर फिल्म
जानकारी के मुताबिक, यश राज फिल्म्स की तरफ से अपनी पहली हॉरर फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी अभय पन्नू को दी है, जिन्होंने रॉकेज बॉयज सीरीज का निर्देशन करके तारीफ हासिल की थी। दावा है कि इन्होंने ही इस फिल्म का स्क्रीनप्ले भी लिखा है और इस फिल्म की शूटिंग भी जल्द ही शुरू हो जाएगी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण धवन ने यश राज फिल्म्स की पहली हॉरर फिल्म को साइन कर लिया है और 2027 में इस फिल्म पर काम भी शुरू हो जाएगा। बता दे कि वरुण धवन पहले भी यश राज फिल्म्स के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने साला 2018 में सुई धागा में काम किया था, जो इसी बैनर के नीचे बनी थी। फिल्म में अनुष्का शर्मा अपोजिट नजर आई थी।इसे भी पढ़ें: Rachit Singh संग शादी की अफवाहों पर Huma Qureshi ने दिया रिएक्शन, बोलीं- 'जब होनी होगी, हो जाएगी...'
varun dhawan (photo credit - instagram)
