वरुण धवन ने दिवाली पर दिखाई बेटी की पहली झलक, पापा संग मंदिर में पूजा करती दिखीं लारा

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 21, 2025, 06:04 PM IST

Varun Dhawan Daughter First Pic: बॉलीवुड के फेमस स्टार वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अभी हाल ही में अपनी बेटी लारा (Lara) की पहली तस्वीर शेयर की है। वरुण धवन की बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही छा गई है। तो चलिए देखते हैं वरुण धवन की ये...

Varun Dhawan Daughter First Pic: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार और डेविड धवन के बेटे वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। वरुण धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वरुण धवन अक्सर अपने परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। इसी बीच वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से नई पोस्ट शेयर की है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। वरुण धवन की नई पोस्ट सोशल मीडिया आते ही छा गई है। तो चलिए जानते वरुण धवन की नई पोस्ट जिसने हलचल मचा दी है।

Varun Dhawan Daughter First Pic

Image Source: Varun Dhawan Instagram

वरुण धवन ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर

एक्टर वरुण धवन एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह वरुण धवन की नई पोस्ट है, जो खूब वायरल हो रही है। वरुण धवन ने दिवाली के मौके पर अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी बेटी लारा (Lara) की पहली तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देखने के बाद वरुण धवन के फैंस खुशी से झूम उठे। वरुण धवन इस दौरान अपनी बेटी लारा के साथ पूजा करते नजर आ रहे हैं। वरुण धवन इस तस्वीर में अपनी बेटी का फेस छुपाए हुए नजर आए। वरुण धवन की इस तस्वीर को फैंस एक बाद देखने के बाद लोग देखते ही रह गए। वरुण धवन की इस तस्वीर को देखने के बाद लोग खूब प्यार लुटाते नजर आए। आपको बता दें कि वरुण धवन की बेटी की ये पहली झलक है। जिसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

End of Feed