Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी को हुई ये गंभीर बीमारी, दर्द बयां कर बोले एक्टर- ठीक से चल नहीं पाते...

Varun Dhawan Reveals Her Daughter Diagnosed With DDH: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर वरुण धवन ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। लेकिन हाल ही में एक्टर ने बताया कि उनकी बेटी लारा को डेढ़ साल की उम्र में ही एक गंभीर बीमारी हो गई है।

Varun Dhawan Reveals Her Daughter Diagnosed With DDH: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर वरुण धवन ने अपनी फिल्मों और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त जगह बनाई है। वरुण धवन को उनके बेबाक अंदाज के लिए खूब जाना जाता है। वह जल्द ही 'है जवानी तो इश्क होना है' मूवी में नजर आने वाले हैं। लेकिन करियर से इतर वरुण धवन हाल ही में अपनी बेटी के कारण चर्चा में आ गए हैं। वरुण धवन (Varun Dhawan) ने 'बी ए मैन यार' के लेटेस्ट एपिसोड में बताया कि उनकी डेढ़ साल की बेटी लारा को गंभीर बीमारी हो गई है। इस बीमारी में बच्चा न तो ठीक से चल पाता है और न ही दौड़ पाता है। वरुण धवन ने ये भी बताया कि उनकी बेटी का इलाज जारी है।

varun dhawan on daughter

फोटो क्रेडिट- वरुण धवन इंस्टाग्राम

वरुण धवन (Varun Dhawan) ने बताया कि उनकी डेढ़ साल की बेटी लारा को 'डेवलपमेंटल डिस्प्लेसिया ऑफ द हिप' नाम की बीमारी है। एक्टर ने कहा, "मेरी बेटी को डीडीएच नाम की बीमारी है। इसमें हिप, हिप सॉकेट से बाहर आ जाता है। एक पैर लंबा, छोटा हो जाता है, जिसकी वजह से चाल डेढ़ी हो जाती है। आप सही से चल या दौड़ भी नहीं सकते। इससे गठिया या स्लिप डिस्क जल्दी होता है। पश्चिमी देशों में इसका बहुत अच्छा ईइलाज होता है, जन्म से ही। भारत में हर जगह नहीं है इतना। लेकिन यहां भी बहुत अच्छे डॉक्टर्स हैं जो इसकी देखभाल करते हैं। उसे सर्जरी की जरूरत नहीं है। एक प्रक्रिया के तहत वे उसका हिप सही जगह फिट कर सकते हैं। लेकिन उसे स्पिका कास्ट (एक तरह का प्लास्टर) में रहना पड़ा था।"

End of Feed