एटली की फिल्म 'VD 18' के सेट पर चोटिल हुए Varun Dhawan, फोटो देख फैंस की बढ़ी चिंता

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 17, 2023, 06:09 PM IST

Varun Dhawan Injured Set: वरुण इन दिनों एटली की फिल्म वीडी 18 की शूटिंग कर रहे हैं। एक्टर शूटिंग के दौरान सेट पर चोटिल हो गए है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। फोटो देख फैंस की बढ़ी चिंता।

Varun Dhawan Injured Set: वरुण धवन इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म वीडी 18 की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म को एटली प्रोड्यूस कर रहे हैं। एक्टर अपने बिजी शेड्यूल में से भी अपने फैंस संग अपडेट शेयर करते रहते हैं। एक्टर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर कर बताया कि वो सेट पर चोटिल हो गए है। एक्टर ने कहा कि उनके पैर में आयरन रोड से चोट लग गई है जिस वजह से सूजन हो गई है। इस एक्शन फिल्म के लिए एक्टर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। कुछ समय पहले भी एक्टर इसी फिल्म के सेट पर चोटिल हो गए थे।

End of Feed