Varun Dhawan-Natasha Dalal Spotted: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर वरुण धवन इन दिनों जश्न में डूबे हुए हैं, क्यूंकि वो जल्द ही पिता बनने जा रहे हैं। कल सोशल मीडिया पर पत्नी नताशा दलाल संग फोटो शेयर कर कपल ने जिंदगी में आने वाले नन्हे मेहमान की न्यूज दी। अब ऐसे में उन्हें आज पैपराजी ने मुंबई एयरपोर्ट पर कपल को स्पॉट किया, टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए वीडियो।
वरुण धवन (Varun Dhawan) ने कल इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर बताया है की उनकी पत्नी नताशा दलाल (Natasha Dalal) उनके पहले बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं। तस्वीर में देखा गया की वरुण पत्नी नताशा के बेबी बंप को कीस कर रहे हैं। अभी हाल ही में इस कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। देखा जा सकता है कि पत्नी नताशा बेहद कैजुअल लुक में बेबी बंप छुपा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ वरुण ने कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं।
दोनों के चेहरे पर माता-पिता बनने की खुशी साफ़ झलक रही थी, रिपोर्ट्स का मानना है की दोनों रकुल प्रीत और जैकी भगनानी की शादी में शामिल होने गोवा जा रहा है। ऐसे में फैंस समेत सभी स्टार्स उन्हें इस गुड न्यूज के लिए बधाई दे रहा है, वरुण के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म बेबी जॉन में नजर आने वाले हैं।
