माता-पिता बने वरुण धवन-नताशा दलाल, अभिनेता के घर में गूंजीं किलकारियां

Varun Dhawan-Natasha Dalal Blessed With A Baby Girl: 3 जून के दिन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से बेहद खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। बता दें सोमवार के दिन वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने एक बेटी को जन्म दिया है। वरुण और नताशा पहली बार पेरेंट्स बन गए हैं।

Varun Dhawan-Natasha Dalal Blessed With A Baby Girl: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और उनकी पत्नी नताशा दलाल (Natasha Dalal) 3 मई के दिन एक बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं। माता-पिता बनने के बाद यह कपल बेहद खुश है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मां और बच्चा दोनों एकदम स्वस्थ हैं। न्यूज18 शोशा की रिपोर्ट के अनुसार वरुण धवन की पत्नी नताशा सोमवार यानी 3 जून के दिन प्रसव पीड़ा होने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। यही नहीं वरुण धवन को मुंबई के खार वेस्ट में अस्पताल के बाहर देखा गया था।

Varun Dhawan and Natasha Dalal

इस दौरान वरुण धवन को हाथों में डफल बैग पकड़े हुए भी देख गया था। नताशा ने 3 जून के दिन अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। वरुण धवन ने हाल ही में अपनी सारी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को आगे पुश कर दिया है। इस समय वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल और बेटी के पास हैं।

End of Feed