Bollywood Actor Varun Dhawan and Alia Bhatt: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भले ही असर जिंदगी में एक साथ न हों, लेकिन बड़े पर्दे पर दोनों की जोड़ी सुपरहिट है। फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले वरुण और आलिया एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। जिनमें ‘हम्प्टी शर्मा की दुलहनिया’, ‘कलंक’ और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी फिल्में भी शामिल हैं। इस ‘दुल्हनिया’ फ्रैंचाइजी में दर्शकों से दोनों को खूब प्यार मिला और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बढ़िया प्रदर्शन किया था।
Alia Bhatt and Varun Dhawan
इस बीच अब खबर सामने आ रही हैं कि वरुण और आलिया की इस ‘दुल्हनिया’ फ्रेंचाइजी का अब एक तीसरा पार्ट बनाने की प्लानिंग भी शुरू हो गई हैं। एक बार स्क्रिप्ट फाइनल करने के बाद फिल्म के मेकर्स शूटिंग प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू कर सकते हैं।
सुपरहिट है आलिया और वरुण की जोड़ी
इस बाद में कोई दोहराय नहीं है कि वरुण धवन और आलिया भट्ट फिल्मी पर्दे पर सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। दोनों ने निर्देशक शशांक खेतान की फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं। दुल्हनिया फ्रैंचाइजी का पहला पार्ट साल 2014 में रिलीज हुआ था, और दूसरा पार्ट तीन साल बाद साल 2017 में आया था। न्यूज पोर्टल पिंक विला के अनुसार अब इसके तीसरे पार्ट पर भी काम चल रहा है।
‘मैं और आलिया साथ में काम कर सकते हैं’
वरुण धवन की फिल्म भेड़िया जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है, वहीं आलिया की बात करें तो वह आखिरी बार इस साल की सबसे बड़ी हिन्दी फिल्म ‘ब्राह्मस्त्र’ में नजर आई थी। आलिया के साथ फिर से काम करने की अटकलों पर बात करते हुए वरुण ने पिंकविला को बताया ‘आलिया मेरे दिल के बहुत करीब है, और हमारी कैमिस्ट्री भी काफी अच्छी है। हम अच्छे दोस्त हैं, हम एक-दूसरे की परवाह करते हैं और एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। मैं आलिया के साथ दोबारा काम करना चाहता हूं। मुझे लगता है कि ऐसा होगा’।
