उर्वशी रौतेला को दुख भरी शायरी लिखना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर यूजर्स बोले- ऋषभ पंत के पीछे ऑस्ट्रेलिया पहुंची गई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 05:22 PM IST

उर्वशी रौतेला ऑस्ट्रेलिया पहुंची हैं। इस समय ऋषभ पंत भी टी -20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं। एक्ट्रेस ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसके बाद ट्रोलर्स एक्ट्रेस के पीछे पड़ गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • उर्वशी रौतेला इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं
  • एक्ट्रेस को इंस्टा पर दुख भरी शायरी ने लिखना पड़ा भारी
  • सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे हैं जमकर ट्रोल

Urvashi Rautela trolled Social media: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (urvashi rautela) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक्ट्रेस इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं। इस समय क्रिकेटर ऋषभ पंत भी ऑस्ट्रेलिया में ही मौजूद हैं। एक्ट्रेस ना चाहते हुए भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने एक्ट्रेस की फोटो पर कमेंट करते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। दरअसल एक्ट्रेस फोटो में प्राइवेट जेट में बैठी हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ब्लैक और गोल्डन आउटफिट में दिखाई दे रही हैं।

urvashi rautela (2)

urvashi rautela (image : instagram)

एक्ट्रेस ने अपनी फोटो को शेयर करते हुए लिखा, मैंने अपने दिल को फॉलो किया और मैं ऑस्ट्रेलिया आ गईं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने पिंक आउटफिट में फोटो शेयर करते हुए अपने दिल की बात लिखी हैं। एक्ट्रेस ने पहले पोस्ट में लिखा है, 'कोई इतना बेदर्द कैसे बन जाए की किसी की तड़प पर किसी को,तरस ही ना आए..!!

End of Feed