उर्वशी रौतेला के मंदिर वाले बयान पर गुस्सा हुए बद्रीनाथ धाम के पंडित, "उर्वशी" मंदिर का खोल सच

Preist Angry on Urvashi Rautela: उर्वशी ( Urvashi Rautela) ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि बद्रीनाथ धाम के पास मेरे नाम का एक मंदिर है। जहां पर लोग जाते हैं और फूल चढ़ाते हैं। इसपर वह लोगों के निशाने पर आ गई। उनकी इस बातों पर मंदिर के पुजारी को गुस्सा आ गया। उर्वशी के इस बयान पर पंडित ने सच्चाई बताई है।

Preist Angry on Urvashi Rautela: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला( Urvashi Rautela) अपनी ही दुनिया में खुश रहने वाली अभिनेत्री कही जाती हैं। उनके बयान अक्सर चर्चा में रहते हैं। वह कब कहां क्या बोल जाए कोई नहीं जानता। कई बार तो उर्वशी की सभी बातें लोगों को काल्पनिक भी लगती है। हाल ही में जब उन्होंने कहा कि मेरे नाम से बद्रीनाथ धाम के पास में एक मंदिर है जहां मेरी पूजा होती है। इसपर वह लोगों के निशाने पर आ गई। उनकी इस बातों पर मंदिर के पुजारी को गुस्सा आ गया। उर्वशी के इस बयान पर पंडित ने सच्चाई बताई है।

urvashi rautela temple controversy

उर्वशी ( Urvashi Rautela) ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि बद्रीनाथ धाम के पास मेरे नाम का एक मंदिर है। जहां पर लोग जाते हैं और फूल चढ़ाते हैं। जब सिद्धार्थ ने पूछा क्या आपका ही मंदिर है तब अभिनेत्री ने कहा जी हाँ मेरा ही मंदिर है। उनके इस बयान पर धाम के पंडितों का बयान आया है। उन्होंने उर्वशी पर गुस्सा दिखाते हुए बताया है कि यह सब बकवास है मंदिर उसका नहीं बल्कि देवी सती का है जिसका नाम उर्वशी रखा गया है।

End of Feed