"उदित की पप्पी" ....उदित नारायण ने उड़ाया अपना ही मजाक, सुनाया उस रात के शो का किस्सा

Udit Narayan Mock his Viral Kissing Video: सिंगर उदित नारायण ने अपने वायरल किसिंग वीडियो पर बयान दिया और मजाकिया अंदाज में बताया कि उस दिन क्या हुआ था। उनकी बातें सुनकर लोग हंस पड़े और अब यह वीडियो भी फैंस जमकर रीशेयर कर रहे हैं। आइए दिखाते हैं वो वीडियो

Udit Narayan Mock his Viral Kissing Video: बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण( Udit Narayan) पिछले कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। सिंगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह एक फीमेल फैन को किस करते नजर आ रहे हैं। उदित के इस बर्ताव के कारण उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। हाल ही में वह अपने ही इस किस्से पर बात करते नजर आए। मजाकिया अंदाज में सिंगर ने बताया कि वह दो साल पुराना वीडियो था यार। अब उदित का ये बयान भी खूब वायरल हो रहा है।

Udit Narayan Mock his Viral Kissing Video

हाल ही में सिंगर उदित नारायण( Udit Narayan) एक इवेंट में नजर आए। वह फिल्म 'पिंटू की पप्पी' के ग्रांड इवेंट में पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने गणेश आचार्य से मजाकिया अंदाज में कहा कि आपकी फिल्म का टाइटल कैसा है, पप्पी तो ठिक है ये उदित की पप्पी तो नहीं है? उनकी इस बात पर सभी हंस पड़े। तभी उदित ने आगे कहा कि यार वो दो साल पुराना वीडियो है जो अब वायरल हो रहा है। यह सुनकर सभी हैरान हो गए, हालांकि उनकी इस बात से मजाकिया माहौल बन गया।

End of Feed