Udit Narayan इवेंट में महिला फैन को देखकर खुद पर नहीं रख पाए काबू, सेल्फी के बीच कर लिया गाल पर किस

Udit Narayan Kissed Female Fans: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर गायक उदित नारायण से जुड़ा एक वीडियो सोशल पर खूब वायरल हो रहा है। एक कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर दो महिलाओं को किस करते हुए नजर आए, जिसे देख लोग सोशल मीडिया पर उदित को लताड़ लगा रहे हैं। इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो।

Udit Narayan Kissed Female Fans: बॉलीवुड दुनिया के मशहूर सिंगर उदित नारायण की आवाज के लोग आज भी कायल हैं। पहला नशा, जादू तेरी नजर और जैसे कई हिट गाने गाकर उदित ने घर-घर पहचान बनाई। इस बीच सिंगर से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख लोग अपने गुस्से को काबू नहीं कर पाए। वीडियो में कुछ ऐसा हुआ जिसे देख किसी को भी सिंगर से उम्मीद नहीं थी। उदित नारायण एक शो के दौरान दो महिलाओं को किस करते हुए नजर आए। बस फिर यही देख लोगों ने उन्हे सोशल मीडिया पर लताड़ना शुरू कर दिया।

Udit Narayan Kissed Female Fans

69वर्षीय बॉलीवुड दुनिया के गायक उदित नारायण (Udit Narayan) की आज हर जगह चर्चा हो रही है। दरअसल सोशल मीडिया पर उदित के एक शो से वीडियो सामने आया जिसमें वो दो महिलाओं को किस कर रहे हैं। शो के दौरान एक फीमेल फैन सिंगर संग सेल्फी ले रही थी तभी उदित ने उसे गालों पर किस किया। इसी दौरान एक महिला और आईं सेल्फ़ी क्लिक कराने लेकिन इस बार उसने अपने आप उदित से किस लेने के लिए गाल आगे किया। क्लिप में उदित नारायण 'टिप टिप बरसा' गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। कई महिलाओं के गालों पर उदित ने किस किया।

End of Feed