Twinkle Khanna ने 50वें जन्मदिन पर पति संग लगाया समंदर में गोता, जलपरी बन दिखाए पानी के अंदर के नजारे

Twinkle Khanna Swims With Akshay Kumar In Ocean: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना का आज 50वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस अपने पूरे परिवार के साथ छुट्टियां मनाने निकली हैं। वहीं हाल ही में ट्विंकल खन्ना ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह अक्षय और बच्चों के साथ समंदर में गोता लगाती दिखीं।

Twinkle Khanna Swims With Akshay Kumar In Ocean: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने अपने अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बरसातें' मूवी से डेब्यू करने के बाद ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) आज लेखन की दुनिया में हाथ आजमा रही हैं। आज उनका 50वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक उन्हें खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं। बर्थडे के मौके पर ट्विंकल खन्ना पूरे परिवार के साथ छुट्टियां मनाने निकली हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अक्षय कुमार और दोनों बच्चों के साथ समंदर में गोता लगाती दिखाई दीं।

ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में उनके साथ अक्षय कुमार, आरव भाटिया और नितारा भाटिया भी समंदर में स्विमिंग का लुत्फ उठाते नजर आए। इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्विंकल खन्ना ने लिखा, "अपने 50वें जन्मदिन पर, जब मैं अपने आसपास की दुनिया और परिवार को देखती हूं तो मेरी आंखें और दिल आश्चर्य से भर जाते हैं। लोग महान दार्शनिकों का हवाला दे सकते हैं, लेकिन मैं फाइंडिंग निमो की डोरी का अनुसरण करता हूं। जहां कहा जाता है कि जिंदगी कुछ भी लाए, 'बस तैरते रहो। रोमांच कभी खत्म न हो।"

End of Feed