Kareena Kapoor Vacation photos: 2024 का स्वागत करने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स अपने परिवार के साथ फेवरेट डेस्टिनेशन पर निकल गए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान नए साल का जश्न मनाने के लिए स्विट्जरलैंड पहुंच गई हैं। एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं।एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में एक्ट्रेस बर्फ से ढकी वादियों का लुत्फ उठा रही हैं। एक्ट्रेस की फोटो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
पहली फोटो में करीना अपनी खास दोस्त नताशा पूनेवाला के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। फोटो में करीना व्हाइट कलर के जैकेट और ब्लैक कलर के ट्राउजर में दिखाई दे रही हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए करीना ने लिखा, इस तरह से सर्दी में हम खुद को गर्म रखते हैं।
स्विजरलैंड में वेकेशन मना रही हैं करीना
दूसरी फोटो में बेबो अपनी खिड़की से बाहर देखते हुए फोन में खूबसूरत नजारा कैद कर रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए बेबो ने लिखा, लाइट के पीछ भागते हुए, 2024 में 4 दिन बाकी हैं। करीना की इन फोटो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। स्विट्जरलैंड जाने से पहले करीना ने सैफ और अपने बच्चों के साथ लंदन में समय बिताया था। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर बच्चों के साथ फोटो शेयर की थीं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।
