बॉलीवुड

Karan Johar ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बोले- 'बहू कोई टाइमपास नहीं है...'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 29, 2023, 11:28 AM IST

करण जौहर 51 साल के हैं और उन्होंने अभी तक शादी नहीं की हैं। फिल्म मेकर को सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि आपको अपनी मां के टाइम पास के लिए बहू ले आना चाहिए। फिल्म मेकर ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

Image

Karan Johar (credit pic: instagram)

फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) ट्रोलर्स के निशाने पर हमेशा रहते हैं। फिल्म मेकर को सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने सलाह दी कि उन्हें अपनी मां के लिए बहू ले आनी चाहिए। उनका भी टाइम पास हो जाएगा। करण ने यूजर्स को करारा जवाब देते हुए खरी-खोटी सुनाई है। फिल्म मेकर ने इस बयान को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाते हुए जवाब दिया है। फिल्म मेकर ने लिखा, पहले तो कोई भी बहू किसी की भी मां के लिए टाइम पास नहीं होती है। ये एक लेबल है जिसे लोग एक बैगेज की तरह देखते हैं।

वो एक इंसान होती है जिसे हक है अपनी पसंद से टाइमपास करने का फिर चाहें वो प्रोफेशनली हो या पर्सनली। मैं सबको बता दूं कि मैं और मेरी मिलकर बच्चों की परवरिश करते हैं। हमें किसी टाइमपास की जरूरत नहीं है। उनकी जिंदगी हमें प्यार देने में पूरी होती हैं और हम भी उनसे शिद्दत वाला प्यार करते हैं। बहू कोई विक्लप नहीं है। ये मैं उन लोगों को बता रहा हूं जिन्हें मेरे पर्सनल रिलेशनशिप्स की चिंता है।

फिल्म मेकर ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

karan

karan johar

फिल्म मेकर ने आगे कहा, मेरे बच्चें खुशनसीब हैं कि उन्हें मां मिलीं। हमें उनका गाइडेंस मिलीं। अगर मुझे पार्टनर की जरूरत होगी तो मैं अपने लिए करूंगा। ना किसी खालीपन को भरने के लिए करूंगा और ना किसी और के लिए करूंगा। मुझे सुनने के लिए शुक्रिया। करण अकेले अपने बच्चे यश और रूही की परवरिश करते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article