Tu Meri Poori Kahani: प्यार और शोहरत के बीच फंसी जिंदगी की सच्ची दास्तान, महेश भट्ट के जीवन के जीवन का है किस्सा

Tu Meri Poori Kahani: अपनी रोमांटिक ड्रामा के लिए मशहूर महेश भट्ट इस बार एक ऐसी कहानी लेकर आए हैं, जो उनके रियल लाइफ किस्से से जुड़ी हुई है। यह एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा है। जिससे दो नए स्टार्स ने डेब्यू किया है। आइए आपको बताते हैं, कैसी है ये मूवी

Tu Meri Poori Kahani: सिनेमा तभी असरदार लगता है जब वह ज़िंदगी से जुड़ा हो। तू मेरी पूरी कहानी महेश भट्ट के घर की सच्ची घटना से प्रेरित एक भावुक श्रद्धांजलि है। यह कहानी महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट के उस फैसले पर आधारित है जब उन्होंने आशिकी करने से मना कर दिया था क्योंकि उस वक़्त उनके बॉयफ्रेंड ने फिल्मों में काम करने से रोक दिया था। उनकी इस जिंदगानी पर बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है। आइए आपको बताते हैं, कैसी है ये मूवी

Tu Meri Poori Kahani

Image Source: IMDB

फिल्म की नायिका अनिका (हिरण्य ओझा, शानदार डेब्यू) अपने सपनों को जीना चाहती है। उसकी मुलाक़ात होती है रोहन (अरहान पटेल) से, जो सबवे में गाने वाला एक सिंगर है। दोनों के बीच की मोहब्बत, सपनों और चुनौतियों से गुजरती यह जर्नी दर्शकों को भावुक कर देती है। दोनों के बीच की ये कहानी शुरू होती है, जिसके अंत का आप अनुमान भी नहीं लगा सकते।

कैसी है स्टार्स की एक्टिंग

हिरण्य ओझा( Hirranya Ojha) ने अपने पहले ही रोल में बिंदास और भावुक अनिका को पूरी सच्चाई से जिया है। अरहान पटेल का मासूम और इमोशनल रोहन लंबे समय तक याद रहता है। शम्मी दुएन का रहस्यमयी किरदार डर पैदा करता है, वहीं तिग्मांशु धूलिया और जूही बब्बर माता-पिता के रूप में गहराई और असलियत जोड़ते हैं।

कैसा है फिल्म का निर्देशन

डायरेक्टर सुहृता दास का पहला प्रयास बेहद ईमानदार और संवेदनशील है। उन्होंने रिश्तों की कच्ची भावनाएँ और टकराव को बड़ी खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है। भट्ट कैंप की फिल्मों की तरह यहाँ भी कहानी और संगीत का रिश्ता गहरा है। जिसमें आपको संगीत से जुड़ाव महसूस होता है। अपनी अन्य कहानियों की ही तरह विक्रम और महेश भट्ट ने इसमें संगीत और प्यार को जोड़ा है।

फिल्म का म्यूजिक है जान

अनु मलिक का संगीत फिल्म की आत्मा है। टाइटल ट्रैक “तू मेरी पूरी कहानी” (पापोन और विशाल मिश्रा के वर्शन) दिल को छू जाते हैं। “ये इश्क़ है” (राघव चैतन्य) मासूमियत और ताज़गी लाता है।

    कुल मिलाकर तू मेरी पूरी कहानी सिर्फ़ एक प्रेमकथा नहीं, बल्कि यह उस मोड़ की कहानी है जहाँ इंसान को इश्क़ और शोहरत में से चुनना पड़ता है। नए कलाकारों का दमदार अभिनय, सुहृता दास का संवेदनशील निर्देशन और चार्टबस्टर बनने वाला संगीत इस फिल्म को खास और देखने लायक बनाता है। हमारी तरफ से फिल्म को 3 स्टार रेटिंग दी गई है।

    End Article
    अर्चना वशिष्ठauthor

    अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्ह...

    End of Feed