Tu Jhoothi Main Makkaar Review: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अदाकारा श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का इंतजार दर्शक बड़े लम्बे समय से कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के अवतार में दिखाई देंगे। फिल्म का ट्रेलर और गाने दर्शकों को काफी पसंद आए हैं, जिस कारण हर कोई तू झूठी मैं मक्कार का इंतजार बेसब्री से कर रहा है। अगर विदेशों से सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की यह मूवी काफी एंटरटेनिंग है, जो होली के मौके पर दर्शकों का जमकर मनोरंजन करेगी।
Tu Jhoothi Main Makkaar Review: यंग ऑडियंस के दिलों पर छा जाएगी Ranbir Kapoor-Shraddha Kapoor की जोड़ी
उमैर संधू ने दो ट्वीट करके लोगों को इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म तू झूठी मैं मक्कार यंग जनरेशन के दर्शकों को काफी पसंद आने वाली है। उमैर संधू के ट्वीट के अनुसार, 'तू झूठी मैं मक्कार एक यंग लव स्टोरी है, जो जवान दर्शकों को काफी पसंद आएगी। फिल्म में रणबीर-श्रद्धा की फ्रेश जोड़ी है और इसका म्यूजिक भी काफी कमाल का है। फिल्म की स्टोरी इंगेजिंग है और डायरेक्शन कमाल का है। यह ब्लॉकबस्टर है।'
First Review #TuJhoothiMainMakkaar! #RanbirKapoor enacts his part effortlessly. He Stole the Show all the way.… t.co/kwYZ51Jm7I
— ANI (@ANI) Mar 5, 2023
उमैर संधू ने अपने दूसरे ट्वीट में श्रद्धा कपूर की तारीफ करते हुए लिखा है कि तू झूठी मैं मक्कार में उन्होंने बहुत ही शानदार काम किया है। उमैर के अनुसार, 'तू झूठी मैं मक्कार में श्रद्धा कपूर ने कमाल का काम किया है। यह उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट हो सकता है। उन्होंने जिस कॉन्फिडेंस से यह किरदार प्ले किया है और जिस अंदाज में डायलॉग्स बोले हैं उसे देख काफी अच्छा लगता है। यह फिल्म श्रद्धा कपूर की जब वी मेट साबित हो सकती है।'
Review #TJMM : #ShraddhaKapoor is in top form. #TuJhoothiMainMakkaar is a turning point film in her Career. The con… t.co/boSYXICQ5Z
— ANI (@ANI) Mar 6, 2023
