तृप्ति डिमरी ने दी रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट को बर्थडे की बधाई, शेयर की अनसीन पिक

एनिमल अदाकारा तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने खास दोस्त सैम मर्चेंट को जन्मदिन की बधाई दी है। तृप्ति और सैम का नाम काफी समय से एक-दूसरे के साथ जुड़ रहा है, लेकिन एनिमल अदाकारा ने अब तक अपनी जुबान इस रिश्ते पर नहीं खोली है। तृप्ति के ताजा पोस्ट पर लोग प्यार बरसा रहे हैं और बोल रहे हैं कि अदाकारा ने एक तरह से रिश्ते पर पक्की मुहर लगा दी है।

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा तृप्ति डिमरी एक बार फिर से लोगों के बीच चर्चा में हैं। तृप्ति डिमरी ने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कथित बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट को जन्मदिन की बधाई दी है, जिस कारण लोग उनको लेकर अलग-अलग तरह की बातें बना रहे हैं। तृप्ति और सैम काफी लम्बे समय से लोगों के बीच चर्चा में हैं। अदाकारा तृप्ति डिमरी के इस पोस्ट को लोग उनके रिश्ते की गवाही के तौर पर देख रहे हैं और मान रहे हैं कि एनिमल अदाकारा ने फैंस को इशारों-इशारों में बता दिया है कि वो और सैम मर्चेंट एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Triptii Dimri

कौन है सैम मर्चेंट?

अगर आपको नहीं पता है कि सैम मर्चेंट कौन हैं तो बता दें कि वो एक जाने-माने मॉडल रह चुके हैं। लम्बे समय तक मॉडलिंग करने के बाद सैम ने होटल बिजनेस में हाथ आजमाया और एक सफल बिजनेसमैन बनकर उभरे हैं। सैम और तृप्ति काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। भले ही इन दोनों ने अभी तक अफवाहों पर पक्की मुहर न लगाई हो लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि ये जल्द ही अपने रिश्ते को आधिकारिक कर सकते हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर ये एक-दूसरे को लेकर खूब पोस्ट करते हैं।

End of Feed