सैम मर्चेंट संग रिश्ते में हैं तृप्ति डिमरी!! एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Triptii Dimri on Relationship: बॉलीवुड अदाकारा तृप्ति डिमरी इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच तृप्ति डिमरी ने रिलेशनशिप के बारे में बात की है। उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।

Tripti Dimri on Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी हाल ही में फिल्म धड़क 2 नजर आई थी। इस मूवी में उन्होंने काफी अच्छी एक्टिंग की। उनकी और सिद्धांत चतुर्वेदी ने धमाल मचा दिया था। तृप्ति डिमरी इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। इस बीच तृप्ति डिमरी ने रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर..

triptisam

Pic Credit- Sam Merchant/ Triptii Dimri instagram

तृप्ति डिमरी ने कही ये बात

तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट को अक्सर एक साथ देखा जाता है और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों रिश्ते में है। हालांकि उन्होंने अभी तक अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। इस बीच तृप्ति डिमरी ने फिल्मफेयर से बातचीत करते हुए अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। तृप्ति डिमरी ने कहा, 'रिश्ते में होना जरूरी नहीं है। हमारी सोच ऐसी है कि अगर जिंदगी में रिश्ता नहीं है, तो कुछ गलत है, मुझमें कोई कमी है। लेकिन इसका आपके पर्सनैलिटी से कोई लेना-देना नहीं कि आप अच्छे हैं या नहीं। मुझे बुलबुल की डायरेक्टर अनविता दत्त ने सिखाया कि सिंगल होने में कोई बुराई नहीं है। अगर जिंदगी में रोमांस के लिए कोई नहीं है, तो इसमें गलत क्या है? जिंदगी में और भी बहुत कुछ किया जा सकता है। सिर्फ इस एक चीज के लिए दुखी होने की जरूरत नहीं।'

End of Feed