Toxic Movie LEAKED: केजीएफ सीरीज से देश और दुनिया में फेमस हुए कलाकार यश की अपकमिंग मूवी टॉक्सिक इन दिनों लगातार चर्चा में है। ये फिल्म साल 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसको देखने के लिए दर्शक बेहद एक्साइटेड हैं। फिल्म टॉक्सिक का टीजर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ था, जिसने तो इंटरनेट पर गदर ही काट दिया था। दर्शकों के बीच फैले जबरदस्त उत्साह के दौर में टॉक्सिक के मेकर्स के लिए एक बुरी खबर भी सामने आ चुकी है, जिसे सुनने के बाद उनकी नींदें उड़ सकती हैं। असल में ऐसा दावा किया जा रहा है कि फिल्म टॉक्सिक की कहानी लीक हो गई है, जिससे इसकी कहानी पर असर पड़ सकता है। (इसे भी पढ़ें: 'बहुत चिंता...' सुबह-शाम सलीम खान के लिए दुआ कर रहे हैं गदर के डायरेक्टर)
गोवा की पीरियड गैंगवॉर ड्रामा है फिल्म टॉक्सिक
फिल्म टॉक्सिक के टीजर को देखने के बाद दर्शकों को ये तो पता चल गया था कि ये एक गैंगवॉर ड्रामा है, जिसमें यश बेहद खूंखार अंदाज में दिखाई देंगे लेकिन उन्हें इसकी कहानी का अंदाजा नहीं लगा था। UAE के एक डिस्ट्रीब्यूटर ने अपनी वेबसाइट पर फिल्म टॉक्सिक को लेकर कुछ जानकारियां दी हैं, जिनसे इसकी कहानी को लेकर काफी कुछ पता चलता है। (इसे भी पढ़ें: बड़े पर्दे पर फिर से होगी पाकिस्तान की फजीहत, ऑपरेशन सिंदूर पर बनेगी फिल्म)
Toxic
वेबसाइट पर दी गई जानकारियों के अनुसार, टॉक्सिक एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा है, जिसकी कहानी 1940 से लेकर 1970 के बीच की है। इस पीरियड फिल्म की कहानी गोवा में स्थित होगी, जहां इस पीरियड के दौरान काफी क्राइम था। अगर यश के किरदार की बात करें तो वो गोवा में रहने वाला एक बड़ा गैंगस्टर होगा, जिसके सामने अच्छो-अच्छों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। यश का किरदार एकदम वैसे ही राउडी होगा, जैसा दर्शकों ने फिल्म सीरीज केजीएफ में देखा था। फिल्म टॉक्सिक को लेकर सामने आई ये जानकारियां कहीं ना कहीं यश के फैंस को एक्साइट करेंगी, तो वहीं उन सिनेमाप्रेमियों को थोड़ा निराश भी करेंगी, जो कुछ नया देखना चाहते हैं।
