बॉलीवुड

बड़े पर्दे पर फिर से होगी पाकिस्तान की फजीहत, ऑपरेशन सिंदूर पर बनेगी फिल्म

Bollywood movie on Operation Sindoor: प्रोड्यूसर भूषण कुमार और फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री अब एक नई फिल्म पर साथ काम करने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक यह फिल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' पर आधारित होगी। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से ही लोग मूवी के लिए एक्साइटेड हो गए हैं।

Image

pic credit-instagram/twitter

Bollywood movie on Operation Sindoor: 26 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने मई 2025 की शुरुआत में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के भीतर हवाई हमले किए। इसमें जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैबा के आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया। पहले तो भारत ने पाकिस्तानी फौज को टार्गेट नहीं किया था। हालांकि जब पाकिस्तान ने आंख दिखाई तो भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया और दुश्मन देश घुटनों पर आ गया। अब इसी ऑपरेशन सिंदूर पर एक फिल्म बनने जा रही है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

ऑपरेशन सिंदूर पर बनने जा रही है फिल्म

प्रोड्यूसर भूषण कुमार और फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री अब एक नई फिल्म पर साथ काम करने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक यह फिल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' पर आधारित होगी। फिल्म टी-सीरीज और आई एम बुद्धा प्रोडक्शन के बैनर तले बनेगी और इसका निर्देशन विवेक अग्निहोत्री करेंगे। 'ऑपरेशन सिंदूर' भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर की गई सटीक सैन्य कार्रवाई का कोडनेम है। फिल्म की कहानी पहलगाम, जम्मू-कश्मीर में हुए दुखद हमले से जुड़ी होगी, जिसमें ज्यादातर पर्यटक निर्दोष नागरिक मारे गए थे। इस घटना के बाद हुई घटनाओं को फिल्म में दिखाया जाएगा। अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। कास्ट, रिलीज डेट और प्रोडक्शन के बारे में भी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

बताते चलें कि भूषण कुमार इस वक्त कई सारी बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों पर पैसा लगा रहे हैं. जिसमें सनी देओल की 'बॉर्डर 2' रिलीज हो चुकी है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया कि लोग दंग रह गए। फिल्म ने भारत समेत दुनियाभर में मोटी कमाई की। बॉर्डर 2 में सनी देओल से लेकर वरुण धवन तक ने शानदार एक्टिंग की है। बॉर्डर 2 जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article