Times Now Summit Prasoon Joshi Exclusive: नेशनल अवॉर्ड विनर प्रसून जोशी (Prasoon Joshi) आज 28 मार्च को टाइम्स नाउ समिट 2024 (Times Now Summit 2024) में बात करते हुए नजर आए हैं। बॉलीवुड के फेमस राइटर प्रसून जोशी ने इस समिट में बात करते हुए हिंदी भाषा और भारत को लेकर बात करते हुए अपनी राय रखी हैं। इसी के साथ ही उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भी अपना बयान दिया है और इसपर बेहद खुशी जाहिर की है। प्रसून जोशी ने हिंदी भाषा की महत्वता पर जोर देते हुए यह भी साफ कर दिया कि वैश्वीकरण के नाम पर हमारी मातृ भाषा हिंदी को नहीं छीना जा सकता है। प्रसून ने कहा, 'अंग्रेजी यकीनन हमारी स्किल वाली भाषा हो सकती है लेकिन हिंदी मेरी मां के समान है, जिससे मैं नाराज हो सकता हूं, वो मुझसे नाराज हो सकती है लेकिन हम एक दूसरे से अलग अलग नहीं हो सकते।' आइए उनके इंटरव्यू पर एक नजर डालते हैं।
प्रसून जोशी ने राम मंदिर पर कही ये बात
22 जनवरी 2024 को हुए राम मंदिर प्राण प्रतिष्णा को लेकर बात करते हुए प्रसून जोशी ने टाइम्स नाउ समिट में कहा, 'मैं हमेशा से कहते आया हूं, राम तब भी थे जब हम नहीं थे। उनका अस्तित्व हमेशा से ही रहा है। लेकिन राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा दिल छू लेने वाली रही है। भगवान राम के अस्तित्व पर कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है।'
इंडिया और भारत के विवाद पर बोले प्रसून जोशी
इसी के साथ ही इंडिया और भारत की चर्चा पर बात करते हुए प्रसून ने कहा, 'यह बात तय है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी हम उतनी ही मजबूती से खड़े रहेंगे। पैर जितने धूमिल होंगे पूरी दुनिया उतना ही हमारे आगे सिर झुकाएगी। इंडिया हमारे दिमाग में बैठा हुआ है, लेकिन धीरे धीरे बदलाव आ रहा है। हालांकि हमें भारत नाम थोपना नहीं चाहिए बल्कि लोगों को अपनाना चाहिए।
