Times Now Summit 2026: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की 'धुरंधर 2' की तारीफ, बताया शानदार फिल्म

Times Now Summit 2026: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर 2' दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रही है। 26 मार्च को हुए टाइम्स नाउ समिट 2026 के दौरान टाइम्स नाउ की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के साथ बात करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी 'धुरंधर 2' की तारीफ की है।

Times Now Summit 2026: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की तारीफ हर कोई कर रहा है। साल 2025 में रिलीज हुई 'धुरंधर' की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' को 19 मार्च के दिन दुनिया भर में रिलीज किया। 'धुरंधर 2' रिलीज के दिन से ही सिनेमाघरों में खूब धमाल मचा रही है। इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मौजूद सेलेब्स के साथ-साथ यह स्पाई थ्रिलर भारतीय राजनेताओं को खूब पसंद आई है। 'टाइम्स नाउ समिट 2026' के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस फिल्म पर अपनी राय साझा की।

Dhurandhar 2 Praised at Times Now Summit 2026

'धुरंधर 2' देख दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की तारीफ

टाइम्स नाउ समिट 2026 में टाइम्स नाउ की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के साथ बात करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा, 'देखनी पड़ी धुरंधर 2। जब हमारे मंत्री जी ने कहा कि ये तो रहमान डकैत जैसा लग रहा है। तो सोचा देखू कि रहमान डकैत है कौन?' रेखा गुप्ता ने आगे कहा, 'बहुत शानदार फिल्म है। सच में देश के लिए खतरे लेकर अपनी देशभक्ति निभा रहे हैं। सबसे बड़ा संदेश यही है। इतनी साड़ी चीजें हैं जो एक साधारण व्यक्ति को नहीं पता कि देश को बचाने के लिए कितनी सारी एजेंसीज, लोग और सरकार किस हद तक जाती हैं। इन दुश्मनों से पार पाना आसान काम नहीं। हमारे देश की सेना, लोग और सरकार लगातार देश को सुकून देने के लिए लगे हुए हैं ताकि हम अच्छे से सो सकें। सरकार दिन-रात जागती है। हमारे प्रधानमंत्री रात भर जाते हैं। मैं उनको इस स्टेज से धन्यवाद देती हूं।'

End of Feed