टाइम्स म्यूजिक पर रिलीज हुआ हिदायत हुसैन खान का 'जय हिंद', दिग्गज सितार वादक को किया गया सम्मानित

Hidayat Husain Khan Song Jai Hind Release: मशहूर भारतीय सितार वादक हिदायत हुसैन खान ने टाइम्स म्यूजिक पर 'जय हिंद' रिलीज कर दिया है। हिदायत हुसैन खान ने अपने गाने जय हिंद से लोगों के दिलों में राष्ट्रभक्ति जगाई है। हिदायत हुसैन खान का ये सॉन्ग यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Hidayat Husain Khan Song Jai Hind Release: मशहूर भारतीय सितार वादक हिदायत हुसैन खान ने कई गानों में सितार बजाया है, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। इस बीच हिदायत हुसैन खान ने टाइम्स म्यूजिक पर 'जय हिंद' रिलीज किया, जो कि सितार और गायन का सुंदर और भावुक संस्करण है। हिदायत हुसैन खान ने अपने गाने जय हिंद में सितार और गायन के जरिए लोगों के दिलों में राष्ट्रभक्ति जगाई है। इस गाने को अयोन घोष (नाद) ने प्रोड्यूस किया है, जो एक एक जाने माने म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं। अविरोध शर्मा ने इसमें तबला बजाया है, जिससे ये गाने और भी बेहतरीन हो गया है। वीडियो को ऋषिकेश शाह ने बनाया है। उन्होंने इस गाने में खूबसूरत सीन्स के जरिए जान डाल दी है।

hidayat khan song

Pic Credit- Hidayat Husain Khan instagram/ Times Music

हिदायत हुसैन खान को किया गया सम्मानित

बता दें कि हिदायत हुसैन खान को उनके भारतीय शास्त्रीय संगीत में योगदान के लिए एक खास डाक टिकट जारी करके सम्मानित किया गया है। हिदायत हुसैन खान ने अपने गाने जय हिंद के बारे में बात करते हुए कहा, 'मेरे संगीत और काम को इस तरह सम्मान मिलना बहुत गर्व की बात है। जय हिंद मेरी ओर से हमारे देश के लिए बलिदान देने वालों को श्रद्धांजलि है।' टाइम्स म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ ये सॉन्ग तेजी से वायरल हो रहा है। इस इस जमकर कमेंट करते हुए जय हिंद लिख रहे हैं।

End of Feed