'Tiger Vs Pathaan': नहीं बनेगी शाहरुख-सलमान की फिल्म, बढ़ते बजट के चलते मेकर्स ने लिया फैसला

'Tiger Vs Pathaan' Shelved: बॉलीवुड गलियारों से अब जो बड़ी जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक सलमान खान और शाहरुख खान को एक साथ लाने वाली क्रॉसओवर फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' (Tiger Vs Pathaan) को निर्माताओं ने बढ़ते बजट के चलते बंद करने का निर्णय लिया है।

'Tiger Vs Pathaan' Shelved: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की कमबैक फिल्म 'पठान' और सलमान खान की 'टाइगर 3' की सफलता के बाद मेकर्स ने 'टाइगर वर्सेज पठान' (Tiger Vs Pathaan) बनाने का फैसला किया था। इंडियन सिनेमा के 2 सुपरस्टार को इस स्पाई थ्रिलर में बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स भी बेताब थे। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इस बहुचर्चित फिल्म 'टाइगर वर्सेस पठान' पर ताला लगता नजर आ रहा है। खबरों के मुताबिक सलमान खान और शाहरुख खान को एक साथ लाने वाली इस क्रॉसओवर फिल्म को ओवर बजट के चलते मेकर्स ने होल्ड पर डालने का निर्णय लिया है।

'Tiger Vs Pathaan' Shelved

Pic Credit: X

बंद हुई 'टाइगर वर्सेज पठान'

डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही 'टाइगर वेर्सेज पठान' को मेकर्स ने बीच में ही रोक दिया है। कहा जा रहा है कि इस मूवी का बजट बढ़ता ही जा रहा है, यही फिल्म को बंद करने का बड़ा कारण भी है। सुनने आ रहा है कि अगर दोनों स्टार्स डिस्काउंट देने के लिए तैयार रहते हैं तो यश राज फिल्म्स द्वारा इसे बनाया जाएगा। 'वॉर 2' की असफलता के बाद से ही मेकर्स काफी निराश हैं।

End of Feed