Tiger Vs Pathaan: ठंडे बस्ते में गई Salman-Shah Rukh की फिल्म, मेकर्स ने अचानक लिया फैसला!

Tiger Vs Pathaan is SHELVED: बॉलीवुड से जुड़ी अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक शाहरुख खान और सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' (Tiger Vs Pathaan) की मेकिंग पर रोक लगा दी है। इस फिल्म को मेकर्स ने बंद करने का फैसला कर लिया है।

Tiger Vs Pathaan is SHELVED: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने 2023 में लगभग 4 सालों के बाद फिल्म 'पठान' (Pathaan) से कमबैक किया था। ये फिल्म रिलीज होने से पहले 'बेशरम रंग' गाने को लेकर काफी विवादों में रही थी। हालांकि कई तरह के विवादों में घिरने के बाद भी शाहरुख खान स्टारर ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जैसे कई कलाकार लीड रोल में नजर आए थे। दिलचस्प बात यह थी कि फिल्म में सलमान खान का भी धांसू कैमियो था, जिसने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया था। शाहरुख-सलमान को बड़े परदे पर साथ में देखने के बाद खबरें आने लगीं कि मेकर्स अब 'टाइगर वर्सेज पठान' (Tiger Vs Pathaan) बनाने की तैयारी में लगे हुए हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो अब इस फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

End of Feed