Jason Momoa to join Tiger Vs Pathaan: यशराज बैनर काफी लम्बे समय से एक हिट फिल्म के लिए तड़प रहा था, जो पठान के रूप में इसे कुछ दिनों पहले मिली। फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही ताबड़तोड़ कमाई करके कई सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। पठान के हिट हो जाने के बाद से ही यशराज बैनर के मालिक आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) अपने स्पाई यूनिवर्स को बड़ा करने की प्लानिंक कर रहे हैं। सुनने में आ रहा है कि आदित्य चोपड़ा इन दिनों यशराज बैनर के स्पाई यूनिवर्स की सबसे बड़ी फिल्म टाइगर वर्सेज पठान (Tiger Vs Pathaan) की प्लानिंग में व्यस्त हैं। आदित्य पठान वर्सेज टाइगर को इंडस्ट्री की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म के रूप में बनाना चाहते हैं, जिस कारण वो इसके लिए हॉलीवुड से खलनायक लाने की प्लानिंग कर रहे हैं।
Tiger Vs Pathaan
मीडिया में फैल रही खबरों की मानें तो टाइगर वर्सेज पठान के लिए आदित्य चोपड़ा ने जेसन मोमोआ (Sason Momoa) के लिए साइन करने का फैसला किया है। जेसन मोमोआ हॉलीवुड के बड़े अभिनेता हैं और उन्हें दर्शक कई बड़े प्रोजेक्ट्स में देख चुके हैं। सुनने में आ रहा है कि यशराज बैनर ने जेसन मोमोआ को टाइगर वर्सेज पठान का ऑफर भेज दिया है। एक वायरल ट्वीट के अनुसार, 'फिल्म टाइगर वर्सेज पठान को लेकर आदित्य चोपड़ा और सिद्धार्थ आनंद प्लानिंग कर रहे हैं कि इसमें हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ को खलनायक के तौर पर साइन किया जाए। आदित्य और सिद्धार्थ ने जेसन संग फिल्म को लेकर बात भी की है।'
बता दें जेनस मोमोआ ने अभी तक टाइगर वर्सेज पठान के लिए हरी झंडी नहीं दिखाई है। जेसन ने मेकर्स से कुछ दिनों का वक्त मांगा है, जिसके बाद वो मेकर्स को अपना आखिरी जवाब देंगे। वैसे आप शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)-सलमान खान (Salman Khan) संग जेसन को 2-2 हाथ करते देखना चाहते हैं या नहीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
