Tiger Shroff पर फायरिंग के बाद मां Ayesha Shroff का पहला रिएक्शन, बोलीं- 'गॉड इज ग्रेट'

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 19, 2026, 01:26 PM IST

Ayesha Shroff on Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग के बाद उनका परिवार काफी परेशान है। अब उनकी मां आयशा श्रॉफ (Ayesha Shroff) ने इस घटना पर रिएक्शन दिया है।

Ayesha Shroff on Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग की घटना ने उनके परिवार और फैंस को चिंता में डाल दिया है। रविवार शाम हुई इस घटना के बाद से ही एक्टर की सुरक्षा और उनकी तबीयत को लेकर सवाल उठ रहे थे। इस बीच टाइगर की मां आयशा श्रॉफ (Ayesha Shroff) ने पहला रिएक्शन दिया है। आयशा श्रॉफ का ये पहला बयान आने के बाद सोशल मीडिया पर छा गया है। तो चलिए जानते हैं कि आयशा श्रॉफ ने बेटे टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग को लेकर क्या बात कही है।

Ayesha Shroff on Tiger Shroff Firing Case

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद मां आयशा श्रॉफ ने तोड़ी चुप्पी, बेटे को लेकर कही ये बात (Image Source: Zoom)

आयशा श्रॉफ ने दिया ये रिएक्शन

टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना ने बी-टाउन को हिला दिया है। इन सब के बीच अब टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ का पहला बयान सामने आया है। अपने बेटे टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद आयशा श्रॉफ इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, 'गॉड इज ग्रेट।' उन्होंने ये भी माना कि इस घटना से परिवार के लोग काफी घबरा गए थे। टाइगर के पिता और दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) की टीम ने भी फैंस को उनकी सलामती की जानकारी दी थी। रविवार को टीम ने पुष्टि करते हुए कहा था, 'टाइगर ठीक हैं।'

End of Feed