Tiger Shroff New Movie: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी खबरों में बने हुए हैं। टाइगर श्रॉफ एक के बाद एक फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर गदर काटने वाले हैं। टाइगर श्रॉफ के फैंस एक्टर को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब है। इन सब के बीच टाइगर श्रॉफ का नाम एक और फिल्म से जुड़ा है। टाइगर श्रॉफ के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) भी नजर आने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं कि शनाया कपूर और टाइगर श्रॉफ ने किस फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। (ये भी पढ़ें:बैक टू बैक फ्लॉप्स देने के बादशाह बन गए हैं टाइगर श्रॉफ, मेकर्स ने झेला है करोड़ों का नुकसान)
इस हसीना के साथ काम करें टाइगर श्रॉफ (Image Source: IMDb/ Pinterest)
साथ काम करेंगे शनाया कपूर-टाइगर श्रॉफ
एक्टर टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस शनाया कपूर एक बार फिर से चर्चा में है। इसकी वजह टाइगर श्रॉफ और शनाया कपूर की एक अपकमिंग फिल्म है। Variety India के मुताबिक, साजिद नाडियाडवाला ने एक जॉम्बी कॉमेडी फिल्म के लिए टाइगर श्रॉफ और शनाया कपूर को साइन किया है। इस फिल्म का अभी नाम तय नहीं हुआ है और इसे अहमद खान डायरेक्ट करेंगे। अहमद खान इससे पहले टाइगर के साथ फिल्में बना चुके हैं। खबर है कि टाइगर और शनाया दोनों ने इस प्रोजेक्ट के लिए हां कर दी है और इसकी शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है। (ये भी पढ़ें: 'धूम 3' के डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य की एक्शन मूवी में नजर आएंगे Tiger Shroff, मेकर्स ने कसी कमर)
फिल्म में दिखेगा नया अंदाज
फिल्म की कहानी के बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है, लेकिन इसे बॉलीवुड में कॉमेडी के एक नए अंदाज के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि जॉम्बी कॉमेडी पर बॉलीवुड में ज्यादा काम नहीं हुआ है। इससे पहले 2013 में राज और डीके की फिल्म 'गो गोआ गॉन' आई थी। वहीं रणवीर सिंह की “प्रलय” नाम की एक और जॉम्बी थीम वाली फिल्म भी बन रही है, जो ज्यादा एक्शन और थ्रिलर पर बेस्ड होगी होगी। ये फिल्म टाइगर श्रॉफ के लिए भी खास होगी, क्योंकि अब तक वे ज्यादातर एक्शन फिल्मों करके आए हैं, और इस फिल्म से वे पहली बार कॉमेडी में नजर आएंगे।
इस हसीना के साथ काम करें टाइगर श्रॉफ (Image Source: IMDb/ Pinterest)
इन फिल्मों में भी नजर आएंगे टाइगर-शनाया
टाइगर के पास इस समय कई फिल्में लाइन में हैं। वे अभी राज मेहता की फिल्म 'लग जा गले' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें लक्ष्या और जाह्नवी कपूर भी हैं। इसके बाद वे मुराद खेतानी की एक्शन थ्रिलर फिल्म में काम करेंगे, जिसे कन्नड़ डायरेक्टर सचिन रवि बना रहे हैं। इसके अलावा सितंबर में वे राम माधवानी की फिल्म 'वज्र' की शूटिंग शुरू करेंगे। दूसरी तरफ शनाया कपूर हाल ही में बेजॉय नांबियार की फिल्म 'तू या मैं' में नजर आई थीं और अब वो अभय वर्मा के साथ शुजात सौदागर की कॉमेडी फिल्म “जेसी” में दिखेंगी।
