Tiger Shroff Sells Khar West Apartment: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में टाइगर श्रॉफ को लेकर खबर आ रही है कि उन्होंने मुंबई के खार वेस्ट में स्थित अपना एक अपार्टमेंट 9 करोड़ रुपये में बेच दिया है। खास बात यह है कि इस प्रॉपर्टी डील का रजिस्ट्रेशन 22 अक्टूबर को हुआ, यानी टाइगर की कार को निशाना बनाकर फायरिंग किए जाने की घटना के महज चार दिन बाद। हालांकि, इस प्रॉपर्टी की बिक्री का फायरिंग की घटना से कोई संबंध सामने नहीं आया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Mangal Rang: राम-सिया के विवाह का दिखा दिव्य नजारा, 'रामायण' के नए गाने में बरसा प्रेम
9 करोड़ रुपये में बेचा अपार्टमेंट
जानकारी के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ का यह अपार्टमेंट मुंबई के खार वेस्ट में 18वीं रोड स्थित रुस्तमजी पैरामाउंट को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के विंग D में था। अभिनेता ने इस फ्लैट को 9 करोड़ रुपये में बेचा है। प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों के अनुसार, इस सौदे का रजिस्ट्रेशन 22 अक्टूबर को हुआ था। इस अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 1,291.14 वर्ग फुट है। इसके अलावा, इसमें 95.80 वर्ग फुट का अतिरिक्त एक्सक्लूसिव एरिया भी शामिल है। इस डील के तहत खरीदारों को दो कवर्ड पार्किंग स्पेस भी मिले हैं। वहीं, खरीदारों ने इस प्रॉपर्टी के लिए 54 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान किया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan Attack: 'एक करोड़ रुपये दो...', नर्स ने कोर्ट में सुनाई उस रात की खौफनाक कहानी
7.61 करोड़ में खरीदा था फ्लैट
टाइगर श्रॉफ ने जुलाई 2018 में डेवलपर कीस्टोन रियल्टर्स से यह अपार्टमेंट 7.61 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद नवंबर 2019 में उन्हें इस फ्लैट का पजेशन मिला था। अब अभिनेता ने इसे 9 करोड़ रुपये में बेच दिया है। टाइगर को इस डील से करीब 1.39 करोड़ रुपये का अंतर मिला है। यह उनकी मूल खरीद कीमत के मुकाबले लगभग 18.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। हालांकि, इसमें टैक्स और अन्य खर्चों को शामिल नहीं किया गया है।
इस साल तीसरी प्रॉपर्टी बेच चुके हैं टाइगर श्रॉफ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह इस साल टाइगर श्रॉफ की तीसरी प्रॉपर्टी सेल है। अभिनेता की इस ताजा डील ने रियल एस्टेट में उनके निवेश और प्रॉपर्टी से जुड़े फैसलों को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू कर दी है।
