Ganpath New Promo: टाइगर श्रॉफ( Tiger Shroff) , कृति सेनन( Kriti Sanon) और अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan) स्टार मूवी गणपत का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब से दर्शकों के बीच फिल्म का ट्रेलर आया है तब से ही लोग इसके रिलीज होने के इंतजार में बैठे हैं। टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के एक्शन अवतार को फैंस का बहुत प्यार मिल रहा है। अब अपने फैंस की बेताबी को बढ़ाते हुए मेकर्स ने गणपत से जुड़ा नया प्रोमो जारी किया है। यह प्रोमो इंटरनेट की दुनिया में आग लगा रहा है आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही एक्शन फिल्म गणपत को लेकर फैंस के बीच बज बना हुआ है। लोग फिल्म के रिलीज होने के लिए एक एक दिन गिन रहे हैं। फिल्म के मेकर्स ने रिलीज से दो दिन पहले एक और धमाकेदार प्रोमो रिलीज किया है। इस प्रोमो वीडियो में एक्टर टाइगर श्रॉफ जबरदस्त लड़ाई करते दिखाई दे रहे हैं वहीं इनके साथ कृति सेनन का रोल भी धमाका कर रहा है। प्रोमो में दिखाया गया यह गाना फैंस का ध्यान खींच रहा है। एक वीडियो के अंत में टाइगर श्रॉफ का जबरदस्त डायलॉग भी है। वह कह रहे हैं कि जिंदगी में अगर ऐसा कुछ चाहिए जो पहले कभी ना मिला हो , तो ऐसा कुछ करना पड़ेगा को कभी न किया हो।
बता दें कि 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। फिल्म को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है।इसे प्रोड्यूस वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख ने किया है।
