Tiger Shroff को मिली पुलिस सिक्योरिटी, फायरिंग के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

Tiger Shroff Gets Police Security: टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर मुंबई के जुहू में हुई फायरिंग के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अब मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Tiger Shroff Gets Police Security: जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) के बेटे और बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इन दिनों अपनी फिल्मों के बजाय एक फायरिंग की घटना को लेकर चर्चा में हैं। मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की गाड़ी को निशाना बनाकर गोलियां चलाई गई थीं। इस घटना के बाद से ही एक्टर की सुरक्षा और हमले के पीछे की वजह को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। टाइगर इस घटना में सुरक्षित बच गए थे, लेकिन उनके आसपास हुई इस वारदात ने फिल्म इंडस्ट्री में भी चिंता बढ़ा दी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है अब इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है, जो टाइगर श्रॉफ की सुरक्षा से जुड़ा है।

Tiger Shroff Gets Police Security

टाइगर श्रॉफ की सुरक्षा में तैनात हुए पुलिसकर्मी, जुहू फायरिंग केस में डर फैलाने और पैसे ऐंठने के एंगल से जांच (Image Source: Times Now)

टाइगर श्रॉफ को दी गई सिक्योरिटी

एक्टर टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर की गई फायरिंग की घटना के बाद अब उन्हें पुलिस सिक्योरिटी दी गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले टाइगर के पास कोई सिक्योरिटी कवर नहीं था। ऐसे में कथित तौर पर वो आसानी से निशाना बनाए जा सकते थे। पुलिस सोर्स ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि इस घटना के पीछे भी पहले के मामलों की तरह डर फैलाने और पैसे ऐंठने का मकसद हो सकता है। हालांकि, इस मामले में जांच अभी जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है। टाइगर श्रॉफ की सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी और कुछ पुलिसकर्मियों को उनकी सिक्योरिटी में तैनात किया गया है।.

End of Feed