Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, 28 अक्टूबर तक बढ़ी 4 आरोपियों की पुलिस हिरासत

एक्टर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई की अदालत ने चार आरोपियों की पुलिस हिरासत 28 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। पुलिस वॉयस सैंपल और मोबाइल डेटा की जांच कर कथित साजिश के पहलुओं को खंगाल रही है।

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की कार पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस की जांच जारी है। मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने सोमवार को चार आरोपियों की पुलिस हिरासत 28 अक्टूबर तक बढ़ा दी। पुलिस ने आरोपियों की हिरासत 31 अक्टूबर तक बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन अदालत ने सिर्फ दो दिन की मोहलत दी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के वॉयस सैंपल लेने और उनके मोबाइल फोन से मिले डिजिटल सबूतों की जांच के लिए हिरासत जरूरी है। वहीं, बचाव पक्ष ने पुलिस रिमांड की जरूरत पर सवाल उठाए। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Naagin: एकता कपूर को मिली नई नागिन? नए सीजन के लिए दिया बड़ा अपडेट)

tiger shroff

टाइगर श्रॉफ केस में बड़ा अपडेट (pic credit-instagram)

वॉयस सैंपल और डिजिटल सबूतों की जांच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुनाल, सुमित, राधा और बबीता को सोमवार को दूसरी बार अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने अदालत को बताया कि मामले में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए दो पिस्तौल और कारतूस बरामद किए जा चुके हैं। जांच एजेंसियां आरोपियों के मोबाइल फोन से मिले फोटो और वीडियो समेत डिजिटल डेटा की भी जांच कर रही हैं। पुलिस का आरोप है कि आरोपी कथित साजिश से जुड़े थे और हथियारों को अमृतसर से मुंबई लाने में उनकी भूमिका थी। पुलिस के मुताबिक, राधा ने कथित तौर पर कुनाल से मिला हथियार मुंबई में पहुंचाया। पुलिस ने यह भी दावा किया कि दोनों महिलाओं ने शहर में फर्जी पहचान पत्रों के जरिए होटल बुक किया था। हालांकि, ये पुलिस के आरोप हैं, जिनकी जांच जारी है।

End of Feed