SHOCKING: 11 अक्टूबर को होना था Tiger Shroff पर हमला...? इस कारण लौट गए थे शूटर्स

टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले ने लोगों को हैरान और परेशान करके रख दिया है। इस मामले में एक नई जानकारी सामने आई है, जिसने तो लोगों के कान खड़े कर दिए हैं।

टाइगर श्रॉफ जानलेवा हमले मामले में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं, जिनकी वजह से लोगों को हैरत हो रही है। अगर इस मामले से सामने आई ताजा खबर की बात करें तो बताया जा रहा है कि 18 अक्टूबर को हुए हमले से पहले ही टाइगर को निशाना बनाया जाना था लेकिन एक बड़े कारण के चलते ये संभव नहीं हो सका था। मामले की तहकीकात में ये निकलकर आया है कि टाइगर श्रॉफ पर पर 11 अक्टूबर को हमला होना था, जो पूरा नहीं हो सका। इसके बाद शूटर्स ने लगभग एक हफ्ते तक का इंतजार किया और घटना को अंजाम दिया। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Exclusive: आसिम रियाज की शादी पर Umar Riaz का खुलासा, हिमांशी के आरोपों पर बोले- हमें वो परवरिश नहीं दी जो...

SHOCKING: 11 अक्तूबर को होना था Tiger Shroff पर हमला...? इस कारण लौट गए थे शूटर्स

SHOCKING: 11 अक्तूबर को होना था Tiger Shroff पर हमला...? इस कारण लौट गए थे शूटर्स

11 अक्टूबर को होना था Tiger Shroff पर हमला

इस मामले में सामने आई ताजा जानकारी के अनुसार, टाइगर श्रॉफ को लेकर शूटर्स ने काफी जानकारी इकट्ठी की थी और ये फैसला लिया था कि वो 11 अक्टूबर के दिन एक्टर पर हमला करेंगे। शूटर्स ने टाइगर पर हमले के सारे इंतजाम कर लिए थे लेकिन उस दिन वो फुटबॉल खेलने के लिए गए ही नहीं थे। इसके बाद शूटर्स को अपना प्लान कैंसिल करना पड़ा था और उन्हें एक हफ्ते का इंतजार करना पड़ा। इसके बाद उनके हाथ में 18 अक्टूबर को मौका आया और उन्होंने घटना को अंजाम दिया। टाइगर पर जिस तरह से हमला किया गया, वो वीडियो सबके सामने है। उस वीडियो को देखने के बाद हर कोई यही कह रहा है कि टाइगर बमले में बाल-बाल बचे हैं, वरना एक गलती काफी कुछ बिगाड़ सकती थी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "इतने खून-खराबे की जरूरत...", Shashi Tharoor ने दिया धुरंधर सीरीज का बेबाक रिव्यू

End of Feed